फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्रैप उल्लंघन पर कार्रवाई, पहले दिन 3.50 लाख के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को निगम के तीन बिल्डिंग इंस्पेक्टरों ने निर्माण स्थलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 3.50 लाख रुपये के चालान काटे गए, जबकि 80 हजार रुपये की वसूली मौके पर की गई।
विज्ञापन

नगर निगम ने मंगलवार को कार्रवाई के लिए टीमों का गठन किया था। बुधवार को बिल्डिंग ब्रांच के तीनों इंस्पेक्टर दिनभर फील्ड में रहे। जांच के दौरान कुछ निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। निर्माण सामग्री को बिना ढके रखना, ग्रीन मेटिंग नहीं लगाना और धूल रोकने के उपाय नहीं करना नियमों का उल्लंघन पाया गया। निगम ने संबंधित लोगों पर जुर्माना लगाने के साथ नियमों की अनदेखी जारी रहने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।
दूसरी ओर प्रमुख सड़कों पर स्मॉग गन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पानी का छिड़काव भी कराया गया। दरअसल, धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए ऐसा कराया जा रहा है। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर ली गई हैं। साथ ही निगम की दो स्मॉग गन भी प्रतिदिन संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

तंदूर चलाने और खुले में कूड़ा जलाने पर नजर : निगम ने होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को ग्रैप के प्रतिबंधों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिबंधित होने की स्थिति में तंदूर चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा खुले में कूड़ा और अन्य अपशिष्ट जलाने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
वायु प्रदूषण पर नियंत्रण निगम की प्राथमिकता है। ग्रैप के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने और जुर्माना लगाने के साथ जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। किसी को भी नियमों की अनदेखी करने की छूट नहीं दी जाएगी। -डॉ. पंकज राव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें