फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्ची की मौत के मामले में इलाज न करने का लगाया आरोप

Sat, 30 Aug 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में पांच महीने की बच्ची की मौत के मामले में परिजनों ने चिकित्सकों पर समय पर इलाज न करने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बच्ची के पिता प्रभाकर कुमार निवासी बिहार जिला नवादा ने बताया कि हाल निवासी शक्ति नगर में रहता है। उनकी बेटी दृष्टि के हाथ पर एक छोटी सी गिल्टी निकल आई थी। वह बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। उन्होंने बच्ची को दवा दे दी थी। उन्हें बताया कि बच्ची को किसी कीड़े ने काट लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्ची कटवाने के लिए उन्हें अस्पताल के चक्कर काटने पड़े। वह दोपहर डेढ़ बजे अस्पताल आए थे और पौने चार बजे तक इलाज न मिलने पर बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

वर्जन :

जिला नागरिक अस्पताल में बच्चों की देखभाल के लिए सभी प्रकार के साधन उपलब्ध हैं और कभी ऐसी लापरवाही सामने नहीं आई। मामले को लेकर जांच की जाएगी।
डॉ. विजय पाल मलिक, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें