फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। गांव भालसी के एक ग्रामीण ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनवाकर उसकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दी है। जिस पर थाना मतलौडा ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपाहिज है। उसके पास अदालत में पेश होने का समन आया तो पता चला कि जयमल ने झूठा इकरारनामा कोर्ट में दिखाकर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की है। जबकि उसने जयमल से न तो कोई इकरारनामा किया है और न ही उससे कोई भी पैसा लिया है। वह अपने परिजनों को साथ लेकर जयमल के पास गए तो जयमल ने कोई जवाब नहीं दिया। जब उसने पंचायत करने और पुलिस को शिकायत करने की बात कही तो जयमल ने धमकी दी कि उसने उसके नाम से फर्जी कागजात तैयार करके मुकदमा दायर किया हुआ है। शमशेर ने बताया कि उसने तो अपनी जमीन बेचने का सौदा दिसंबर 2021 में सुमित्रा वैगरा से किया हुआ है। जयमल से उसका कोई लेना देना नहीं है।
शमशेर ने बताया कि उसने अदालत से मुकदमे के कागजात निकलवा कर देखा तो उसके फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगे हैं। उसने आरोप लगाया कि जयमल ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और अपने ही बेटे अंकित को गवाह बनाया हुआ है। उसने कहा कि मुकदमे में उसने 50 लाख रुपये की राशि नकद ली हुई दिखाई है। जबकि सरकार के नियम के मुताबिक दो लाख रुपये से ज्यादा का लेनदेन नकद में नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायती तौर पर जयमल को समझाने का प्रयास किया तो उसने उसके ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें