झोपड़ी में आग लगाकर पानीपत में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को समालखा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसके साथ छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती थी जिस कारण मैंने साजिश के तहत झोपड़ी में आग लगाकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
रोहतक PGI में हुई महिला की मौत
थाना समालखा प्रभारी दीपक ने बताया कि 16 अप्रैल को यूपी के सहारनपुर जिले के कुंडा गांव निवासी इलियास ने शिकायत देकर बताया था कि उसने पांच साल पहले बेटी मोहसिन की शादी यूपी के सहारनपुर के गांव शाहपुर निवासी सारुन से की थी। उनके दो बच्चे हैं। वह दामाद सारुन के साथ चुलकाना गांव निवासी अशोक के खेत में खरबूजे की खेती के लिए आए थे। खेत में ही परिवार के साथ अलग-अलग झोपड़ी बनाकर रहते हैं। 16 अप्रैल की रात दामाद सारून ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया और मोहसिन को वहीं जला दिया। मोहसिन की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई थी।