इसराना। थाना पुलिस ने पलड़ी-बलाना रोड पर एक फैक्टरी के पास अवैध शराब बेचने के आरोप में पलड़ी निवासी वेदपाल उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी शराब की 14 बोतल बरामद की हैं।
थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि फैक्टरी के पास वेदपाल अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के प्लास्टिक के कट्टे से एनवी रसीला संतरा मार्का देसी शराब की 14 बोतल बरामद कीं। शराब बेचने का लाइसेंस और परमिट मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने एक बोतल जांच के लिए नमूने के तौर पर अलग कर शेष शराब कब्जे में ले ली और नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।