फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 किलो चूरा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-3 ने 47 किलो चूरा पोस्त (मादक पदार्थ) सहित बदायू के रहने वाले अशोक को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ चांदनीबाग थाना में केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी ने खुलासा किया कि किसी को शक न हो, इसलिए वह चूरा पोस्त की तस्करी करने के लिए चावल और चाय पत्ती के खाली पैकेटों का प्रयोग करता था।
विज्ञापन

वह इन्हीं में चूरा पोस्त पैक कर आगे बेचता था। आरोपी ने बताया कि वह यूपी के बदायू से मादक पदार्थ को तस्करी कर लाता था। सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि शुक्रवार को टीम को गुप्त सूचना मिली कि अशोक मन्नू कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। पुलिस टीम ने कमरे पर दबिश देकर अशोक को काबू किया।
कमरे की तलाशी ली तो एक डिजिटल काटा, पैकिंग के खाली पैकेट, शील लगाने की एक मशीन और प्लास्टिक के दो कट्टों से 47 किलो चूरा पोस्त मादक पदार्थ बरामद हुआ। तस्करी की वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए आरोपी को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें