फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लाइसेंसी रिवाल्वर दूसरे को देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-2 की टीम ने लाइसेंसी रिवाल्वर व कारतूस दोस्त को देने के आरोपी बुसाना सोनीपत निवासी सुधीर को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि 22 अप्रैल को अवैध रिवाल्वर व छह कारतूस के साथ बुसाना गांव के राहुल उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि कवि गांव के अजीत उर्फ जीता की पेशी के लिए वह रिवाल्वर और काले रंग की स्कॉर्पियो लेकर पहुंचा था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रिवाल्वर राहुल के गांव के ही सुधीर के नाम है। पुलिस ने सुधीर को भी गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन




सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करते दो आरोपी गिरफ्तार
पानीपत। थाना तहसील कैंप पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि डीआरएम स्कूल के पास गली में देा युवक झगड़ा कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों का दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तुरंत ही टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों धन कुमार निवासी विजय नगर व नवीन देशराज कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद


अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
पानीपत। सीआईए-3 की टीम ने चौटाला रोड पावर हाउस के पास से सोमवार शाम एक युवक नवीन को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान चौटाला रोड वापर हाउस के पास संदिग्ध युवक को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी नवीन ने बताया कि वह एक माह पहले यूपी के बागपत जिले से एक युवक से 30 हजार रुपये में पिस्तौल खरीदकर लाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें