फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हनुमान चालीसा पाठ से दिया सच्ची भक्ति और सेवा भाव का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ। कथावाचक मंदिर के पुजारी सुरेंद्र शर्मा कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान हनुमान की तरह सच्ची भक्ति और सेवाभाव को अपनाने का संदेश दिया। मंदिर में प्रत्येक सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। हनुमान चालीसा हमें जीवन में सच्ची भक्ति करने के लिए प्रेरित करता है। हनुमान की श्रीराम के प्रति भक्ति और सेवा भावना ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ भक्त बनाती है। हमें हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए और उससे मिली शिक्षा को जीवन में अपनाना चाहिए। समापन पर सभी को प्रसाद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें