फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। तोता राम गेट के पास दुकानदार से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे समालखा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसके खिलाफ 20 हजार रुपये लूटने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस ने कपड़ा दुकानदार प्रिंस पुत्र सतीश निवासी पावटी से हर माह 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी मोहित उर्फ ज्ञानी निवासी चुलकाना को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बल्लू निवासी चुलकाना फरार है।
समालखा चौकी प्रभारी हरनारायण ने बताया कि दो दिसंबर को बलराम उर्फ बल्लू अपने साथियों के साथ प्रिंस की दुकान पर गया था। बलराम ने प्रिंस से कपड़े व हर माह 10 हजार रुपये रंगदारी के मांगे। प्रिंस ने मना कर दिया तो तीन दिसंबर को सात-आठ साथियों के साथ बलराम उसकी दुकान पर पहुंच गया। रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। चाकू की नोंक पर उससे 20 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी थी। इस मामले में मोहित नाम के युवक की गिरफ्तारी हुई थी। मोहित दो दिसंबर को बलराम के साथ प्रिंस को धमकी देने गया था। तीन दिसंबर को वो बलराम के साथ नहीं था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें