इसराना बांध रोड पर पीर बाबा मंदिर के पास रोड पर टूट कर गिरी
बिजली की हाईटेंशन केबल से बचने के लिए बांध से इसराना की तरफ आ रही स्कूल
की बसें आपस में भिड़ गईं।
बस की पीछे से टक्कर होने के कारण एक बस का
संतुलन बिगड़ गया और धान के लिए भरे पानी में उतर गई। बस में बैठे स्कूल के
बच्चों को कोई चोट नहीं आई। बाद में लोगों की सहायता से स्कूल बस में से
बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार बांध से इसराना की ओर
से आ रही स्कूल बसों में टक्कर हो गई। हुआ यूं कि रोड पर हाई टेंशन का तार
टूटा था। तार को बचाने के लिए लिए जब आगे चल रही बस में अचानक ब्रेक मारे
तो पीछे से आ रही दूसरी स्कूल की बस आगे वासी बस से टकरा गई।
दोनों बसों की
जोरदार टक्कर से आगे चल रही बस का संतुलन बिगड़ गया और बस धान की रोपाई के
लिए तैयार पानी से भरे खेत में घुस गई। बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा
होने से बच गया।
बस चालक ने राहगीरों की मदद से स्कूल बस में सवार सभी
छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। छात्रों के सुरक्षित होने से स्कूल
प्रबंधन और अभिभावकों ने राहत की सांस ली।