फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से ठेकेदार और मजदूरों समेत चार की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : Panipat
विज्ञापन
भाऊपुर नौल्था रोड पर कालखा मोड़ के पास बुधवार को बाइक रोक कर अपने मजदूर साथियों के साथ खड़े होकर बात कर रहे मजदूर ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। मजदूरों के ठेकेदार की मौके पर मौत हो गई जबकि एक मजदूर ने इसराना के पास एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीन मजदूर को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां दो की और मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार और तीन मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भेजकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था, पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी बेसिक गांव निवासी मून ने बताया कि वह और उसके कुछ साथी मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। भाऊपुर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। बुधवार सुबह वह और साथी मजदूर मुकद्दस, हुसैन, रहीस नौल्था में मजदूरी करने के लिए भाऊपुर से एक टैंपों में सवार हुए। सुबह साढ़े 10 बजे कालखा मोड़ पर टैंपो से उतर कर काम पर जाने के लिए दूसरे वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ ही देर में गढ़ी बेसिक निवासी ठेकेदार रिजवान के साथ बाइक पर उत्तर प्रदेश के जिले शामली के गांव हथछौया निवासी वसीम भी पहुंच गया। सभी कालखा मोड़ पर रुककर बातें करने लगे, तभी नौल्था की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में ठेकेदार रिजवान (25) की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग चारों गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इसराना के पास एक प्राईवेट अस्पताल में ले गए, मजदूर वसीम (24) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर मुकद्दस (26 ), रहीस (25) और हुसैन की हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। जहां मुकद्दस और रहीस ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक रिजवान और वसीम के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जबकि रहीस और मुकद्दस के शवों का पोस्टमार्ट पीजीआई में किया किया गया।
इन सभी मजदूरों ने मून ही बाल-बाल बचा। वह हादसे की जगह से थोड़ा दूर खड़ा था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। उसने बताया कि बाकी सभी मदजूरों और ठेकेदार की पीठ ट्रैक्टर चालक की ओर थी, जिसकी वजह वे देख नहीं सके और चालक रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। रिजवान के चार बच्चे हैं, एक बेटा महज एक साल का ही है। वसीम के दो बच्चे, छोटा बेटा तीन साल का है।
विज्ञापन

एसएचओ नरेंद्र मलिक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया हैं, उसकी नंबर प्लेट के जरिए चालक तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें