फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुधवार की रात एक मैकेनिक की मौत हो गई। वीरवार की सुबह लोहारी गांव स्थित उसके घर से सात किलोमीटर पहले गांव के कुछ बच्चों को शव मिला। जिसके बाद बच्चों ने गांव वासियों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया और उनसे शिकायत लेकर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मतलौडा के गांव लोहारी निवासी पवन कुमार (32) बिंझौल नहर के पास गुप्ता फैक्टरी में मैकेनिक था। बुधवार की रात आठ बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद घर गया था। परिजनों के मुताबिक रात को 10 बजे तक वह घर पहुंच जाता था, लेकिन बुधवार को पूरी रात नहीं आया। उसे कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। रात भी खोजा भी, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह पांच बजे घर से सात किलोमीटर दूर लोहारी गांव की नहर के नजदीक स्टेडियम के पास उसका शव मिला। गांव के ही कुछ बच्चे वहां से गुजर रहे थे, तभी उन्हें खून से लथपथ शव मिला। बाइक ड्यूटी पड़ी थी। किसी वाहन की टक्कर से हादसा हुआ था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वह पांच बहनों में अकेला भाई था। अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। वहीं मौके से पवन का फोन पुलिस को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें