फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से नहर में गिरी कार, दो युवक डूबे

विज्ञापन
accident - फोटो : Panipat
विज्ञापन
दिल्ली से पानीपत आ रही कार का टायर फट गया। बुधवार की शाम छह बजे के करीब पानीपत में हादसे के बाद अनियंत्रित कार दिल्ली पैरलल नहर में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार दोनों युवकों ने शीशा तोड़कर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार की छत पर सवार दोनों युवक देखते ही देखते नहर में समा गये। वीरवार को भी दिनभर युवकों की तलाश होती रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी नौकरीपेशा पिता सुरेंद्र ने बताया कि 12वीं पास कर चुका उनका इकलौता बेटा जतिन और टीडीआई निवासी आर्मी से रिटायर मुल्तान सिंह का बेटा नीरज 25 दिसंबर को दिल्ली स्थित एंबेसी में इंटरव्यू देने के लिए गये थे। इन्हें आगे की पढ़ाई जर्मनी में करनी थी। 27 जनवरी को उनका इंटरव्यू था और उसके बाद दोनों कार से पानीपत लौट रहे थे। इस दौरान बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव नारायणा के पास कार का टायर फट गया और वह दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई। लोगों की सूचना पर पुलिस ने क्रेन से कार को बाहर निकाला, लेकिन दोनों युवाओं को पता नहीं चला। नीरज के पिता मुल्तान सिंह ने बताया कि सात मार्च को बेटे का जन्मदिन है। उन्होंने पुलिस पर यह आरोप लगाया कि पुलिस ने दोनों को खोजने में तत्परता नहीं दिखाई। न तो गोताखोर बुलाए न ही नहर का पानी कम कराया गया। थाना प्रभारी समालखा ने बताया कि गोताखोरों की टीम को युवकों की खोज में लगाया गया है, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें