करनाल से पानीपत अपनी बहन के घर पर आ रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से युवक को करनाल पीजीआई रेफर किया गया। वहीं घायल युवक ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजेश पुत्र भगवान दास निवासी करनाल ने बताया कि वह वैल्डिंग का काम करता है। देर शाम को वह बाइक से अपनी बहन के घर पानीपत जा रहा था। जैसे ही रात 10 बजे गांव शिमला मौलाना मोड़ के पास पहुंचा तो आगे एक ट्रक का चालक ने उसे टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से रैफर करने पर परिजन उसे करनाल के निजी अस्पताल में ले गए हैं। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।