फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली डॉली की जान

Sun, 05 Jul 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की कच्चा काबड़ी फाटक के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक परिवार की खुशियां रौंद दी।
विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टियां काटने के बाद पहली बार अपने नन्हें कंधों पर बैग लेकर बड़ी बहन अंजली के साथ घर से रवाना हुई सात वर्षीय डॉली को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई।


कालूपीर कॉलोनी निवासी मदनलाल की सात वर्षीय बेटी डॉली गर्मियों की छुट्टियों के बाद पहले ही दिन अपनी बड़ी बहन अंजली के साथ साइकिल पर स्कूल जा रही थी। जब दोनों कच्चा काबड़ी फाटक पर पहुंचीं तो डॉली साइकिल से नीचे उतर गई और बड़ी बहन की साइकिल के पीछे दौड़ने लगी।
विज्ञापन


इतने में ही पीछे से आ रहे बजरी से लोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


डॉली के पिता मदनलाल ने बताया कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। इसमें डॉली सबसे छोटी थी। उसका कहना है कि वह अपने बेटे से भी ज्यादा बेटियों को प्यार करता है।
विज्ञापन


शनिवार को भी सुबह स्कूल के समय उसने सभी बच्चों को खुद तैयार किया था। लेकिन जब वे दोनो बहनें स्कूल के लिए रवाना हुई तो फाटक के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें