फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Panipat: मोटरसाइकिल सवार युवक और उसके साडू की सड़क हादसे में मौत, तीसरा घायल

Tue, 12 Dec 2023 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/ समालखा (हरियाणा)

सार

मच्छरौली फ्लाईओवर के पास हादसा हुआ है। थार ने टक्कर मारी है। आरोपी थार चालक मौके से फरार हो गया। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
घायल गौरव। मृतक सुनील का फाइल फोटो, मृतक गौरव का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर मच्छरौली गांव के पास फ्लाईओवर के समीप मोटरसाइकिल सवार दो साडूओं समेत तीन को तेज रफ्तार थार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे, जिनमें दोनों साडूओं की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। वहीं दोनाें के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पानीपत के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मंगलवार को परिजनों के बयान पर दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिए।

करनाल के शांति नगर निवासी गौरव ने बताया कि वह मूलरूप से पानीपत के करहंस गांव के रहने वाले हैं। उसका बड़ा भाई अनिल करहंस गांव में रहता है। जबकि वह और उसके भाई सुनिल व विशाल करनाल के शांति नगर में रहते हैं। वह और सुनील करनाल में ई-रिक्शा चलाते हैं। सोमवार को शाम पांच बजे वह अपने भाई सुनील (31) के साथ अपने बड़े भाई अनिल से मिलने के लिए करहंस गांव जा रहे थे। उन्होंने पानीपत पहुंचने पर सुनील के साडू गौरव(26) निवासी कश्यप कॉलोनी, जाटल रोड, पानीपत को भी अपने साथ बैठा लिया।
विज्ञापन


वह तीनों करहंस पहुंचे और वहां पर बड़े भाई अनिल से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। भाई सुनील का साडू गौरव मोटरसाइकिल चला रहा था। जब वह मच्छरौली गांव के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार थार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह तीनों सड़क पर जा गिरे। आरोपी थार कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर ही सुनील व उसके साडू गौरव की मौत हो गई थी। जबकि उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे सिर में 12 टांके लगे हैं।

दो बच्चों का पिता था सुनील
गौरव ने बताया कि सबसे बड़ा भाई सुनील शादीशुदा था। उसके दो बेटे हैं। जिनमें बड़ा बेटा पांच साल और छोटा बेटा करीब 10 माह का है। वह फरवरी में एक साल का होगा। सुनील ई-रिक्शा चालक था। वहीं उसका साडू गौरव तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ी बहन और मंझला भाई टिंकू है। गौरव टैक्सी ड्राइवर था। गौरव की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, उसकी अब तक कोई संतान नहीं है।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं, परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक की धरपकड़ जारी है। -फूल कुमार, प्रभारी, समालखा पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें