पानीपत। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल असंध रोड में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन िद्यार्थियों ने शारीरिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई।
इस दाैरान प्रवीण वर्मा और जय भगवान के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।इसके बाद कविता पाठ, भाषण, एकल नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राजकीय स्कूल नारा के सुनील कुमार ने रागनी सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। बौद्धिक सत्र में शीशपाल और दीप्ति मलिक ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कविता पाठ में आस्था प्रथम, गीतांजलि द्वितीय और दीक्षु तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में साइबा प्रथम, हिमांशी द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रहीं।
एकल नृत्य में साक्षी प्रथम, कुमकुम द्वितीय और नैन्सी तृतीय रहीं। समूह नृत्य में कनिका टीम ने पहला, पलक टीम ने दूसरा और कुमकुम टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में राजू, राजेश, शीशपाल, सीमा, मन्नू देशवाल और सुनीता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर जिला एनएसएस कोऑर्डिनेटर सुनील मलिक सहित राजू जांगड़ा, डॉ. पवन गौतम, रणदीप मान, दीप्ति, प्रदीप मलिक, सुनीता, अनिल कुमार और रविंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद