पानीपत। अग्रवाल संगठन की ओर से रविवार को सेक्टर-24 स्थित अग्रवाल भवन में श्री तुलसी लतिका स्थापना व शुभारंभ समारोह किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने 250 पौधे लगाने और उनके वृक्ष बनने तक देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
संगठन के प्रधान विकास गोयल ने कहा कि तुलसी लतिका की स्थापना हमारी धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सुंदर पहल है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। महिला प्रधान सीमा जैन ने कहा कि तुलसी माता हमारी आस्था, संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य अग्रवाल भवन को धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ हरियाली और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनाना है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने की अपील की। संवाद