फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तैराकी में आरना, ऋद्धिमा और हंसिका जीतीं

विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत करते अ​धिकारी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। 59वीं जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को आठवें दिन समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग की तैराकी और पेंटाथलॉन स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आरना, ऋद्धिमा और हंसिका आदि विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बालिका वर्ग की स्विमिंग प्रतियोगिता में अंडर-14 श्रेणी में डीपीएस पानीपत सिटी की आरना गोयल ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बीवीपीएस की कायरा गोयल ने 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में बाजी मारी। डीपीएस पानीपत सिटी की ऋद्धिमा सिंह ने 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर आईएम स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में डीएवी थर्मल की सृष्टि गाहल्यान ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि जिया गाहल्यान ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में बीवीपीएस की हंसिका ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बटरफ्लाई और पेंटाथलॉन स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
वहीं, पीआईएसपी की सान्वी ने 800 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। बीवीपीएस की नदार कौर ने 200 मीटर बैक और ब्रेस्ट स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा, खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा, एईईओ करण सिंह पूनिया और एईओ रविंद्र अंतिल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाली संस्थाओं, खेल अध्यापकों और प्रोग्रेसिव बाल विकास स्कूल प्रबंधन का आभार जताया। एईओ रविंद्र अंतिल और एईईओ करण सिंह पूनिया ने खेल अध्यापकों के साथ बैठक कर आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
समारोह के अंत में प्रधानाचार्या अनुपमा शाह और वीणा नैन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन इंचार्ज डॉ. राकेश मलिक ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को संभाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल संघ के जिला सचिव प्रदीप कादियान, सितेंद्र मलिक, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र जागलान, नरेश रावल, संजय गुलिया, संजीव नांदल, कृष्ण राठी, प्रदीप घनघस और सरोज राठी मौजूद रहे।

तैराकी प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता
अंडर-14 फ्री स्टाइल
n आरना गोयल, डीपीएस पानीपत सिटी 50 मीटर फ्रीस्टाइल प्रथम
n कायरा गोयल, बीवीपीएस 50 मीटर बटरफ्लाई प्रथम
n ऋद्धिमा सिंह, डीपीएस पानीपत सिटी 100 मीटर बटरफ्लाई/200 मीटर आईएम प्रथम
अंडर-17 बालिका वर्ग
n
सृष्टि गाहल्यान, डीएवी थर्मल 50 मीटर फ्रीस्टाइल प्रथम
n
जिया गाहल्यान, डीएवी थर्मल 100 मीटर फ्रीस्टाइल द्वितीय
अंडर-19 बालिका वर्ग
n
हंसिका, बीवीपीएस 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बटरफ्लाई और पेंटाथलॉन प्रथम
n
सान्वी, पीआईएसपी 800 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल प्रथम
n नदार कौर, बीवीपीएस 200 मीटर बैक और ब्रेस्ट प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें