फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर युवती ने की 18.20 लाख रुपये की ठगी

Thu, 01 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने मतलौडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 18.20 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। युवती को न तो पैसे वापस मिले और न ही कोई गिफ्ट मिला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मतलाैडा थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली है। अगस्त माह में उसके पास इंस्टाग्राम पर अर्जुन चौधरी नाम के एक युवक की रिक्वेस्ट आई। उसने रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उनकी बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद युवक ने कहा कि वह विदेश से उसके लिए एक गिफ्ट भेजा है। कुछ दिन बाद एक अंजान नंबर से उसके पास कॉल आई आई। व्यक्ति ने कहा कि वह डिलीवरी ब्वाय है और आपके नाम पर एक पार्सल आया है। जिसका आपका टैक्स भरना पडे़गा। टैक्स भरने के बाद ही पार्सल मिलेगा। इसके बाद आरोपियों ने उससे टैक्स व करेंसी चेंज के नाम से कुल 18.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी जब गिफ्ट नहीं पहुंचा तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें