फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिर पर हमलाकर युवक की हत्या, कमरे में शव बंदकर भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की गंगाराम काॅलोनी में शराब पार्टी में कहासुनी के बाद साथी युवक ने वजनी सामान सिर पर मारकर युवक की हत्या कर दी। युवक का शव कमरे में पड़ा हुआ मिला है। उसकी जीभ भी बाहर निकली हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी ने सिर पर वार करने से पहले उसका गला भी दबाया है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
फैक्टरी के मालिक आजाद के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद देहात क्षेत्र के गहीरा गांव का मोनिश कुमार (29) एक माह पहले पानीपत आया था। वह गंगाराम कॉलोनी में ही आजाद मास्टर की फैक्टरी में रुई पीनने की मशीन चलाता था।
विज्ञापन

मोनिश के साथ उसका एक दूर का रिश्तेदार हरेंद्र भी काम करता था। दोनों गंगाराम कॉलोनी में ही एक कमरे में किराये पर रहते थे। उन्होंने बताया कि मोनिश और हरेंद्र बुधवार को काम पर नहीं आए थे। वीरवार को भी जब साढ़े नौ बजे तक काम पर नहीं आए तो उसने मोनिश के नंबर पर फोन किया। उसने मोबाइल नहीं उठाया।
वह उन्हें बुलाने के लिए कमरे पर पहुंच गया। जब वह कमरे पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उसने अंदर देखा तो मोनिश का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। उसके सिर और कान पर खून लगा था। ऐसा लग रहा था जैस कि किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर हमला कर उसकी हत्या की गई है। हत्या की सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। आजाद ने बताया कि वारदात के बाद से ही हरेंद्र भाग गया है। उन्होंने आशंका जताई कि हरेंद्र ने की उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें