फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोवंश सामने आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Mon, 22 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। रात को गोवंश सामने आने से मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार अंकुश (25) की मौत हो गई। बापौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन

थाना बापौली प्रभारी वेदपाल ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि शिमला गुजरान गांव के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि मृतक अंकुश निवासी महावटी थाना समालखा शनिवार को किसी काम से धनसौली गांव गए थे। जहां से रात को लौटते समय जब वह शिमला गुजरान गांव पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल के सामने एक गोवंश आ गया जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। सिर में चोट लगने से अंकुश की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें