फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 22 Sep 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने रविवार दोपहर करीब दो बजे मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में अंकित (18) निवासी विकास नगर की मौत हो गई। वहीं उसका साथी साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक पानीपत शहर से नांगल खेडी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचे पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अंकित निवासी विकासनगर के रूप में हुई। वहीं घायल युवक उसका दोस्त साहिल है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। हादसे की सूचना पर परिजन भी थाने पर पहुंच गए। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें