फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: उफनती नदी में युवक ने लगाई छलांग, वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस कर रही तलाश

Sat, 06 Sep 2025 10:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सनौली

सार

यमुना नदी पुल से एक युवक ने उफनती हुई नदी में छलांग लगा दी। युवक ने मोबाइल फोन लैपटॉप पुल पर मौजूद राहगीरों को देकर पुराने पुल से नदी में छलांग लगाई।
विज्ञापन
पानीपत में युवक ने पुल से लगाई छलांग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सनौली क्षेत्र में शनिवार शाम को यमुना नदी पुल से एक युवक ने उफनती हुई नदी में छलांग लगा दी। युवक ने मोबाइल फोन लैपटॉप पुल पर मौजूद राहगीरों को देकर पुराने पुल से नदी में छलांग लगाई। जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने नदी में युवक की तलाश शुरू करा दी है। जांच में पता चला है कि युवक का नाम हिमांशु गोयल वह समालखा का रहने वाला है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर नदी में छलांग लगाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता।बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को एक युवक यमुना नदी के पुल पर पहुंचा। जहां पर पहुंचकर उसने अपना लैपटॉप और मोबाइल फोन एक अन्य युवक को पकड़ा दिया और कहा कि वह नदी में कूदेगा। इतने तक लोग कुछ समझ पाते वह पुराने पुल पर पहुंच गया और टूटी हुई ग्रिल को पकड़ कर लटक गया। 

लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नदी में गिर गया। इसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोटर बोट से नदी में युवक की तलाश करवाई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उधर, पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में लेकर जांच की। जांच में पता चला कि युवक का नाम हिमांशु गोयल है और वह समालखा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हरियाणा में हुई हिंसक झड़प: खेतों में भरे पानी की निकासी को लेकर पथराव, 25 लोग हुए घायल, देखें Video
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें