पानीपत में युवक ने पुल से लगाई छलांग
- फोटो : संवाद
थाना सनौली क्षेत्र में शनिवार शाम को यमुना नदी पुल से एक युवक ने उफनती हुई नदी में छलांग लगा दी। युवक ने मोबाइल फोन लैपटॉप पुल पर मौजूद राहगीरों को देकर पुराने पुल से नदी में छलांग लगाई। जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने नदी में युवक की तलाश शुरू करा दी है। जांच में पता चला है कि युवक का नाम हिमांशु गोयल वह समालखा का रहने वाला है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
सोशल मीडिया पर नदी में छलांग लगाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता।बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को एक युवक यमुना नदी के पुल पर पहुंचा। जहां पर पहुंचकर उसने अपना लैपटॉप और मोबाइल फोन एक अन्य युवक को पकड़ा दिया और कहा कि वह नदी में कूदेगा। इतने तक लोग कुछ समझ पाते वह पुराने पुल पर पहुंच गया और टूटी हुई ग्रिल को पकड़ कर लटक गया।
लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नदी में गिर गया। इसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोटर बोट से नदी में युवक की तलाश करवाई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उधर, पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में लेकर जांच की। जांच में पता चला कि युवक का नाम हिमांशु गोयल है और वह समालखा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में हुई हिंसक झड़प: खेतों में भरे पानी की निकासी को लेकर पथराव, 25 लोग हुए घायल, देखें Video