फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: 22 फीट गहरे सीवर के मैनहोल में बाइक समेत गिरा युवक, लोगों ने पाइप डाल निकाला, बाइक अभी भी अंदर

Tue, 05 Nov 2024 12:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

तहसील कैंप के रहने वाला 22 वर्षीय ब्रह्मदत्त इंडो ग्लोब शिपिंग सर्विस में सेल्स एग्जिटिव का काम करता है। सोमवार को दिल्ली से उनके सीनियर समीर महाजन पानीपत आए थे। जो इस गड्ढे के ठीक सामने होटल डेज में रुके थे।
विज्ञापन
Panipat Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के सेक्टर 25 बाईपास रोड पर धंसी शहर की निकासी की मुख्य सीवर लाइन के 22 फीट गहरे मैनहोल के गड्ढ़े में सोमवार रात करीब आठ बजे एक बाइक सवार युवक बाइक समेत गिर गया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई लेकिन उसकी पसलियां, उंगली, गर्दन आदि पर काफी चोटें आई हैं। ये देख आसपास से मजदूरों और होटल के सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पाइप डालकर बाहर निकाला। जबकि युवक की बाइक अभी भी मैनहोल के अंदर ही पड़ी है। जिसे सुबह क्रेन की मदद से निकाला जाएगा।

विज्ञापन


मौके पर सूचना मिलते ही रिपयेरिंग का काम करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि और निगम के एसडीओ, जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने एजेंसी प्रतिनिधि को बेरिकेडिंग मजबूत करने और ज्यादा पहरेदार लगाने के आदेश दिए। इस हादसे में निगम, एजेंसी के साथ बेरिकेडिंग के बाद भी आवागमन कर रहे लोगों की लापरवाही सामने आई है।

गौरतलब है कि शहर की मुख्य सीवर लाइन के मैनहोल का ये गड्ढ़ा करीब 15 दिन पहले 20 अक्तूबर को हुआ था। मैनहोल की दीवार धंसने की वजह से यहां करीब छह फीट चौड़ी खाई बनी जो अंदर 22 फुट तक गहरी थी। इसमें छह फुट वर्गाकार की मुख्य सीवर लाइन का पानी बह रहा है। जो शहर के 16 वार्डों की निकासी एसटीपी सिवाह तक पहुंचाता है। इसके बाद से इसकी रिपेयरिंग की सिर्फ योजनाएं बनती गई इसे रिपेयर नहीं किया जा सका। जिसका सबसे बड़ा कारण चलती लाइन को रोका न जाना और इसके पानी को रूट डायवर्ट करना सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ऐसे काम के लिए एजेंसी से 35 लाख रुपये का करार तक किया है। इसकी रिपेयरिंग का काम चल रहा है। एजेंसी ने बेरिकेड्स और पहरेदार भी बैठाए, बावजूद शहर के कुछ लोग बेरिकेड्स पार कर इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे थे।

ये हुआ मामला
तहसील कैंप के रहने वाला 22 वर्षीय ब्रह्मदत्त इंडो ग्लोब शिपिंग सर्विस में सेल्स एग्जिटिव का काम करता है। सोमवार को दिल्ली से उनके सीनियर समीर महाजन पानीपत आए थे। जो इस गड्ढे के ठीक सामने होटल डेज में रुके थे। ब्रह्मदत्त रात करीब आठ बजे उनसे मिलने बाइक पर आया। बेरिकेडिंग के पास वह बाइक लेकर होटल में जाने लगा। इसी दौरान उसकी नजर गड्ढ़े पर नहीं गई और वह बाइक समेत गड्ढ़े में जा गिरा। इससे ब्रह्मदत्त को काफी चोटें आई। उसे आसपास के लोगों ने तो निकाल लिया लेकिन उसकी बाइक अभी भी गड्ढ़े के अंदर ही पड़ी है। हैरानी की बात ये है कि हादसे के बाद से लोग सहमे हुए थे। इसके बाद भी कुछ अनभिज्ञ लोग बेरिकेडिंग पार कर उसी रास्ते से जा रहे थे। जिनको निगम अधिकारियों ने समझाया और वहां से न जाने की सलाह दी। ये देख अधिकारियों ने एजेंसी को मौके की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई अन्य पहरेदार और लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे निगम एसडीओ अर्पित बुधवार और जेई विवेक सांगवान ने बताया कि इसकी रिपेयरिंग पर काम और मंथन दोनों चल रहे हैं। एजेंसी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लोग कई बार जागरूकता के अभाव में यहां से निकलने लगते हैं। इस हादसे की जांच पड़ताल की गई तो मालूम हुआ कि ये हादसा भी इसी वजह से हुआ है। मौके पर भी काफी ऐसे लोग मिले जो बेरिकेड्स के बाद भी उसी रास्ते से जा रहे थे। उनको भी समझाया गया है।

तीन से चार दिन में करेंगे रिपेयर: एक्सईएन
सीवर लाइन मैनहोल की रिपेयरिंग का काम चला हुआ है। इसके पानी को रोका नहीं जा सकता और चलती लाइन में रिपेयरिंग नहीं हो सकती। इसलिए बबैल नाका, उझा और सेक्टर 29 में पानी को रूट डायवर्ट किया जा रहा है। दो से तीन दिन में इसकी रिपेयरिंग पूरी हो जाएगी। मौके पर बेरिकेडिंग के साथ पहरेदार बैठा दिए गए हैं। लोगों से भी अपील है कि वे कुछ समय के लिए इस रास्ते से न आएं जाएं। -राजेश कौशिक, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें