फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक की अमेरिका में संदिग्ध हाल में गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अमेरिका में संदिग्ध हाल में गोली लगने से पानीपत के सेक्टर-आठ निवासी एक युवक की मौत हो गई। उसका शव रविवार की सुबह अमेरिका के टेक्सास शहर के एक होटल के कमरे में मिला है। पानीपत के मॉडल टाउन निवासी एक युवक ने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन शव को स्वदेश लाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-आठ में रहने वाले दीपक ने बताया कि उसका छोटा भाई अंकित (24) 31 मार्च 2024 को अमेरिका गया था। वह टेक्सास शहर में एक स्टोर पर काम करता था और स्टोर के सामने ही एक होटल में रहता था। रविवार रात को उनके आवास पर पानीपत के ही मॉडल टाउन का एक युवक आया। उसने बताया कि अंकित की गोली लगने से मौत हो गई है। उन्हें पहले तो इस पर विश्वास नहीं हुआ। उसने अंकित के मोबाइल पर कॉल की लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। उसके साथियों और स्टोर मैनेजर से बात की तो उन्होंने अंकित की गोली लगने से मौत होने के बारे में जानकारी दी।

बॉक्स
सुबह ही हुई थी 15 मिनट बात
दीपक ने बताया कि अंकित को करीब 55 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका भेजा गया था। उनकी अंकित से हर रोज बात होती थी। उसकी रविवार सुबह भी करीब 15 मिनट तक बात हुई थी। उसने मकान के लोन की किस्त के लिए पैसे भेजने की बात कही थी लेकिन अचानक से उसकी मौत की खबर आने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार को दिनभर आवास पर रिश्तेदारों और करीबियों का आना-जाना लगा रहा। परिजन अब अंकित के शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

फरवरी में हुई थी पिता की मौत

दीपक ने बताया कि वह तीन भाई बहन हैं। अंकित सबसे छोटा था। फरवरी माह में उनके पिता पवन की सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिनका उपचार काफी समय से पीजीआई रोहतक में चला। इसके कुछ दिनों बाद ही उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। अंकित पिता की मौत पर भी नहीं आ पाया था। जिस कारण अंकित कुछ तनाव में भी रहता था। दीपक ने बताया कि हाल ही में उनकी बहन का रिश्ता हुआ था। नवंबर माह में उसकी शादी होनी है। जिस कारण अंकित प्रतिदिन 13 से 19 घंटे तक काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें