फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोबाइल चार्ज करते समय लगा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मोबाइल फोन चार्ज करते हुए करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ बिहार के पूर्णिया जिले से धान की रोपाई करने के लिए पानीपत आया था। वह मतलौडा क्षेत्र में धान की रोपाई कर रहा था।
विज्ञापन

पूर्णिया के वाजूद्दीन ने बताया कि वह अपने 10-12 साथियों के साथ पानीपत में धान की रोपाई करने के लिए आए हैं। उनके साथ सफीफुल्ल भी था। मंगवार की रात को वह मतलौडा में एक कमरे में रुके हुए थे। रात को सफीफुल्ल (30) अपना मोबाइल चार्ज करने लगा। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
उसे तुरंत ही जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना पहुंचने पर मतलौडा थाना पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें