फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हाथ पर लिखा है एन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत रोहतक रेल लाइन पर शुक्रवार को रात दस बजे मुंडलाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके दाहिने हाथ पर एन शब्द लिखा है।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर सोनीपत जिले के मुंडलाना रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली थी। टीम ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। किसी ने भी शव की शिनाख्त नहीं की। युवक के दाहिने हाथ पर एन शब्द लिखा है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष नजर आती है। जीआरपी ने शव पीजीआई खानपुर रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें