पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर सिवाह गांव के पास मंगलवार को रेलवे अंडरपास के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को शवगृह रखवा दिया है।
जीआरपी के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि सिवाह से ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हाेने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचा दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।