फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर डाली अश्लील पोस्ट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत के एक युवक ने दिल्ली की चार महिलाओं पर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उनके परिवार की महिलाओं के नाम से अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड करने के आरोप लगाए हैं। युवक ने साइबर क्राइम थाने में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार के बाद आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बबैल रोड मनमोहन नगर के एक युवक ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली निवासी चार महिलाओं ने उनके परिवार की महिलाओं के ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना रखी है। जिसमें उसकी बहन और अन्य परिवार वालों के नंबर भी अपलोड कर रखे हैं। आईडी पर अश्लील, अभद्र फोटो, ऑडियो और वीडियो डालकर परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित युवक ने उक्त महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें