पानीपत। इंद्रा कॉलोनी में एक युवक ने पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी में लाल चंद (32) ने कमरे में शनिवार को फंदा लगा लिया। वह मूल रूप से यूपी के गोंडा का रहने वाला था और सीमेंट की दुकान पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। लाल चंद कमरे पर अकेला रह रहा था। तहसील कैंप थाना पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने रविवार को परिजनों के बयान लेकर पोस्टमार्टम कराया।