पानीपत। आर्य केंद्रीय सभा द्वारा आर्य समाज स्थापना दिवस और रामनवमी महोत्सव पर वैदिक यज्ञ से महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसमें आचार्य संजय शास्त्री व आर्य सुरेंद्र शर्मा यज्ञ कराया। बिंझौल के सरपंच प्रदीप कुमार ने ध्वज फहराया। मुजफ्फरनगर के भूपेंद्र आर्य ने प्रभु भक्ति के मधुर भजन की प्रस्तुति दी और भजनों के माध्यम से राम गुणों का वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज बिंझौल के प्रधान आर्य वीरेंद्र ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि आदित्य डावर, जसबीर तंवर और वैदिक प्रचारिका डॉ. सच्चिदानंद आर्य रहे। दिल्ली से वैदिक प्रवक्ता आचार्य जितेंद्र ने बताया कि समाज में आज मर्यादाएं टूट रही है।