फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एकतरफा प्यार में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के चौटाला रोड पर एकतरफा प्यार में युवक हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। इसके बाद पुलिस ने पहले बिजली की सप्लाई बंद कराई और फिर युवक को टावर से नीचे उतरा। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि युवक एक महिला से प्रेम करता है, लेकिन वह इंकार कर रही है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि सोमवार दोपहर को सूचना मिली थी कि एक युवक चौटाला रोड पर 33 हजार हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले लाइन की बिजली सप्लाई को बंद कराया। इसके बाद युवक को समझाने का प्रयास किया। स्थानीय करीब दो घंटे के प्रयास के बाद युवक टावर से नीचे उतर गया। इसके बाद पुलिस टीम युवक को लेकर थाने पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक का नाम रोहित है और वह सिवाह गांव में किराये के मकान में रहता है। जांच में पता चला है कि युवक का एक महिला से एकतरफा प्यार करता है। लेकिन, महिला इससे इंकार कर रही है। जिस कारण युवक ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें