फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मनी गेम का झांसा देकर युवती से 1.62 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने मॉडल टाउन की एक युवती को मनी गेम में निवेश का झांसा देकर 1.62 लाख रुपये ठग लिए। युवती की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर मॉडल टाउन निवासी एक युवती ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च को उसके पास एक नंबर से वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे मनी गेम खेलने को कहा। जिसमें 50 रुपये प्रति फाइव स्टार गूगल मैप रेटिंग के लिए देने की बात कही। उसने खेल शुरू कर दिया। चार दिन बाद 22 मार्च को उसका गेम बदल दिया गया और टेलीग्राम पर मनी गेम खिलाया। जिसमें साइबर ठगों ने पहले पांच हजार, फिर 38 हजार रुपये जमा कराए। धीरे-धीरे आरोपियों ने उससे 1,62,950 लाख रुपये जमा करा लिए और उसके टेलीग्राम पर ब्लॉक कर दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें