फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत के होटल में हिसार की महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Wed, 27 Aug 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो साल पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद आरोपी ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हिसार की एक महिला ने पानीपत के युवक पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शहर थाना क्षेत्र के एक होटल में दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि वह उनकी अश्लील वीडियो बनाकर दो साल से ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने उन्हें शादी का झांसा देकर शहर की एक कॉलोनी में किराये के मकान पर भी रखा। जहां उनसे पैसे ऐंठ लिए। हिसार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर पानीपत पुलिस को भेजी है। जिसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 12 साल पहले शादी हुई थी। उनका एक बेटा और एक बेटी है। वह दो साल से अपने पति से अलग रह रही हैं। 2024 में पानीपत के आशु नाम के युवक से उनकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई और दोनों फोन पर बात करने लगे। फरवरी 2024 में युवक ने उन्हें मिलने के लिए पानीपत बुलाया। जब वह पानीपत पहुंचीं तो युवक उन्हें लेकर असंध रोड स्थित एक होटल में पहुंचा। जहां पर उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली और वायरल करने की धमकी दी। आरोपी उन्हें धमकी देकर बार-बार पानीपत बुलाने लगा और अलग-अलग होटल में दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उन्हें शादी करने का झांसा दिया और शहर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रखा। जहां उनसे पैसे भी ऐंठने शुरू कर दिए। 2025 में वह वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हिसार पुलिस से जीरो एफआईआर मिली है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। तफ्तीश में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-दीवान सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस शहर, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें