फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एमडी में प्रवेश दिलाने के नाम पर महिला डॉक्टर से ठगी, ₹14 लाख का लगाया चूना; 12वीं पास था आरोपी

Mon, 11 May 2026 04:42 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

12वीं पास आरोपी ने इंस्टाग्राम पर खुद को डॉक्टर बताकर फर्जी पहचान बनाई और पीड़िता को अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोस्ट ग्रेजुएशन (एमडी) में दाखिला दिलाने का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 14 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 12वीं पास आरोपी ने इंस्टाग्राम पर खुद को डॉक्टर बताकर फर्जी पहचान बनाई और पीड़िता को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रवेश दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी की। यहां तक कि प्रवेश होने का दावा करते हुए उनके पास ई-मेल भी भेज दी। जब यूनिविर्सिटी में पहुंचकर जांच की तो फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि 4 मई 2026 को पानीपत निवासी एक महिला डॉक्टर डॉ. हरसिमरन कौर ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही है। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर डॉ. निखिल नाम की आईडी से उसकी बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने खुद को पीजीआईएमएस चंडीगढ़ का एमडी डॉक्टर बताया और केजीएमयू लखनऊ में एमडी (डर्मेटोलॉजी) में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया।

झांसे में आकर पीड़िता ने आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से करीब 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने फोन बंद कर लिया और संपर्क तोड़ दिया। शक होने पर पीड़िता ने लखनऊ जाकर जानकारी की तो पता चला कि उसका कहीं कोई दाखिला नहीं हुआ है। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध पानीपत में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहनवाज उर्फ डॉ. निखिल निवासी गांव कुटेसरा, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को 6 मई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल-सिम बरामद, 6 लाख रुपये होल्ड
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। साथ ही विभिन्न बैंक खातों में करीब 6 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं।

ऐसे करता था ठगी 
आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को डॉक्टर बताता था। खासतौर पर लेडी डॉक्टरों को निशाना बनाता और एडमिशन दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। शक होने पर पीड़ितों को ब्लॉक कर देता था। मोबाइल की डिटेल खंगालने पर पता चला कि आरोपी 15 से अधिक महिला डॉक्टरों से ठगी कर चुका है। 

पहले भी दर्ज हैं केस
आरोपी के खिलाफ दिल्ली और उत्तराखंड में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य वारदातों की जांच कर रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें