फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देशराज कॉलोनी में दो साल के बच्चे की मौत, मां को था डायरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में डायरिया और संदिग्ध बीमारी से 15 दिन में चार लोगों की हो चुकी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। देशराज कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में दो साल के तरुण की मौत हो गई। बच्चे की मां संगीता डायरिया होने पर जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल थीं। उनको शनिवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। रविवार सुबह करीब सात बजे दो साल के तरुण को लेकर वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। शहर समेत जिले में डायरिया और संदिग्ध बीमारी से यह 15 दिन में चौथी मौत है।
राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी संगीता को कई दिन पहले उल्टी दस्त हो गए थे। उन्होंने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां से शनिवार शाम को छुट्टी मिली थी। उनके दो साल के बेटे तरुण की रविवार तड़के तबियत बिगड़ गई। वे उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तरुण को किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि देशराज कॉलोनी से एक महिला डायरिया के चलते उपचाराधीन थी। उनकी शनिवार को छुट्टी कर दी थी। दो साल के बच्चे तरुण को आपातकाल में दाखिल नहीं कराया था।
जिले में डायरिया से बच्चों की लगातार मौत हो रही है। सैनी कॉलोनी में एक बच्चे की गत सप्ताह मौत हो गई थी। उसे डायरिया बताया गया था। जबकि उसके एक भाई को असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। महिला कुछ दिन पहले अपने दोनों बेटों के साथ पंजाब से सैनी कॉलोनी मायका आई थी। वहीं महावीर कॉलोनी में एक बच्चे की मौत हो गई थी। एक अन्य कॉलोनी में एक बच्चे की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके बाद शहर की कॉलोनियों में पानी के सैंपल लेने शुरू कर दिए थे। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में डायरिया के मरीजों की ओपीडी बढ़ गई है। हर रोज 30 से 35 मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी लगातार मरीज आ रहे हैं।
काबड़ी गांव में पानी के दो नमूने फेल
काबड़ी गांव में पानी के दो सैंपल फेल आए हैं। जबकि खोतपुरा से चार, ददलाना के छह और काबड़ी के एक सैंपल की रिपोर्ट सामान्य रही। इनके वीरवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। वहीं सैनी कॉलोनी में पहले दो सैंपल फेल आए थे। रविवार को नूरवाला की जगबीर कॉलोनी से चार सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट आनी है। महामारी विशेषज्ञ डॉ. तनुजा ने बताया कि काबड़ी गांव में लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। जो बीमारी का कारण बन रहा है। सरपंच से इस बारे में बात की है। इसका समाधान जल्द किया जाएगा। डायरिया, डेंगू-मलेरिया फैलने से रोकने के लिए प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी पर हैलोजन की दवा, ओआरएस घोल के पैकेट भेजे गए हैं।
विज्ञापन


देशराज कॉलोनी में दो साल के बच्चे की मौत की सूचना मिली है। विभाग की टीम कॉलोनी में सैंपल लेगी। पेयजल के सैंपल फेल आने पर जन स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जाता है। लोगों को इस मौसम में पानी उबालकर पीना चाहिए।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें