फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवध धाम मंदिर में शुरू किया दो महीने का सिलाई प्रशिक्षण केंद्र

विज्ञापन
कार्यक्रम में दाऊ महाराज को दुशाला उड़ाकर सम्मानित करते विधायक प्रमोद विज। स्रोत : समिति
विज्ञापन
पानीपत। कुटानी रोड पर स्थित अवध धाम मंदिर में महिला सशक्तिकरण के लिए दो महीने का सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया इसके साथ रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। कार्यक्रम श्री अवध धाम सेवा समिति व पानीपत एलिवेटेड कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया इसमें मुख्यातिथि विधायक प्रमोद विज मुख्य, मेयर कोमल सैनी रही। मंदिर के परमाध्यक्ष दाऊ महाराज को विधायक प्रमोद विज ने दुशाला उड़ा कर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने कहा कि देश का आधार है महिला सशक्तिकरण व उत्तम स्वास्थ्य जिस देश में महिला सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा हो महिला मजबूत हो, स्वावलंबी हो, स्वरोजगारी हो तो वह देश उन्नति के शिखर पर जाता है। मंदिर में दो महीने तक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलेगा इसमें करीब 100 महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर स्वरोजगारी बनाया जाएगा साथ ही महिलाओं को सिलाई मशीन भी नि:शुल्क दी जाएंगी ताकि महिलाओं की निर्भरता पुरुषों पर से कम हो और वह परिवार की आर्थिक रूप से भी मदद कर सके। मंदिर में सुबह आठ बजे आईबीएम अस्पताल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मेयर ने कहा कि इस प्रकार का जन सेवा कार्य और जरूरतमंदों की सेवा के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र व नि:शुल्क मशीन वितरण कार्यक्रम करना सराहनीय है इससे अनेक महिलाएं स्वावलंबी बनेगी और अपने पैरों पर खड़ी हो पाएंगी। इस अवसर पर प्रधान रमेश माटा, कृष्ण रेवड़ी, केशव जताना, संजय अग्रवाल, युवा भाजपा नेता राहुल विज, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, पार्षद अजय शर्मा, पार्षद रोकी गहलोत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें