फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडल में छाया पानीपत, अब राज्य स्तर पर टिकी निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। छात्र कानूनी साक्षरता कार्यक्रम 2025–26 के अंतर्गत शुक्रवार को करनाल में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। विशेष रूप से स्किट प्रतियोगिता में जिले के विद्यालयों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

स्किट में आरोही स्कूल ने प्रथम, केजीबीवी ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसके अलावा अन्य विधाओं में भी जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पावर प्वाइंट प्रस्तुति में जीएमएसएसएस जीटी रोड प्रथम रहा, जबकि भाषण प्रतियोगिता में इसी विद्यालय को द्वितीय स्थान मिला। चित्रकला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली, नारा लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णपुरा और सामाजिक मुद्दों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारद ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए। मंडल स्तर पर पानीपत की इस सफलता के बाद रविवार को राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के विजेता विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राज्य स्तर पर हुए मुकाबलों के परिणाम सोमवार को घोषित किए जाएंगे, जिनको लेकर जिले के विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह है।



मंडल स्तर पर पानीपत का प्रदर्शन जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य स्तर पर भी विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें