फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की काबड़ी फाटक के पास बुधवार की रात को महिला रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला के बचाव के लिए गई उनकी बेटी भी ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले मुन्ना चौबे बतरा कालोनी में किराये के मकान में रहते हैं। वह और उनकी पत्नी मीना फैक्टरी में काम करते हैं। मुन्ना चौबे के मुताबिक, उसकी पत्नी मीना देवी (47) काबड़ी फाटक के पास ही एक फैक्टरी मेंं काम करती थी। बुधवार रात को वह फैक्टरी में काम करने के लिए जा रही थी। उनकी बेटी रिया भी उनके पीछे ही सहेली के घर फोन का चार्जर लेने के लिए जा रही थी। महिला रेलवे लाइन के पास पहुंची। तभी जींद-रोहतक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। साथ ही अपनी मां के बचाव के लिए पहुंची रिया (14) को भी हादसे में गंभीर चोट आई है। उनके सिर और हाथों पर चोट लगी है। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर महिला की मौत हो गई। जीआरपी जांच अधिकारी सुरजीत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रेन की चपेट मेंं आने से महिला की मौत हो गई है और बचाव के लिए पहुंची उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें