वन विभाग कार्यालय जाने वाली सडक पर हाइट गेज में फंसा डंपर। संवाद
- मुश्किल से निकाला डंपर, पुलिस ने किया चालान
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में नो एंट्री के बाद भी भारी वाहन शहर में घुस रहे हैं। असंध रोड पर रजवाहे से वन विभाग के कार्यालय जाने वाली सड़क पर शनिवार को एक ट्राॅला घुस गया। यह हाइटर गेज में फंस गया। चालक ने निकालने का प्रयास किया तो हाइट गेज के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुश्किल डंपर को निकलवाया। पुलिस ने डंपर चालक का चालान कर दिया।
रिफानइरी से आने वाले वाहन वन विभाग के कार्यालय के नजदीक रजवाहा रोड से असंध रोड पर आते हैं। प्रशासन ने भारी वाहनों को रोकने के लिए असंध रोड के पास हाइटर गेज लगा रखा है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग कार्यालय की ओर से एक ट्राॅला आया और हाइटर गेज में फंस गया। ट्राॅला फंसने से रास्ता अवरुद्ध हो गया और जाम लग गया। पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। चालक ने कहा कि वह गलती से डंपर ले आया था। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि असंध रोड से वन विभाग के कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों को रोकने के लिए हाइटर गेज लगाया गया था। ट्राॅला के फंसने से हाइट गेज क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसे ठीक कराया जा रहा है।
वन विभाग कार्यालय जाने वाली सडक पर हाइट गेज में फंसा डंपर। संवाद