पानीपत। संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती पर 4 दिसंबर को कुरुक्षेत्र के लाडवा में प्रदेश स्तर पर आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि होंगे। समाज की इसके लिए बैठक शनिवार को स्काईलार्क रिसोर्ट में की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष बी ठाकुर प्रदीप ने की। उन्होंने बताया कि लाडवा में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में जिले से लगभग 25 बसों में समाज के लोग भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा समाज के लोग अपने निजी वाहनों से भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाने का प्रदेश सरकार का यह फैसला निश्चित रूप से सराहनीय है। मौके पर सुखदेव सैन डोलिया, जितेंद्र आर्य, सुरेश सैन व राकेश सैन मौजूद रहे। संवाद