फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तेज रफ्तार बाइक सवार ने छात्र को मारी सवार, पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना गांव में बुधवार दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे दूसरी कक्षा के नौ वर्षीय छात्र देवा को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे का पैर टूट गया। इसके बाद आरोपी बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से भाग गया। बच्चे के पिता देवा को समालखा के एक निजी अस्पताल में ले गया। यहां चिकित्सकों ने उसके पैर में फ्रैक्चर बताया है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर बाइक चालक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव चुलकाना गांव के संजय सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका नौ वर्षीय बेटा देवा स्थानीय च्यवन ऋषि स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। वह बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर आ रहा था। स्कूल गेट के पास ही सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक बाइक चालक ने उसके बेटे को सीधी टक्कर मार दी। देवा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक भीड़ का फायदा उठाकर बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। समालखा थाना पुलिस के प्रभारी महिपाल ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल पर छोड़ी गई बाइक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें