फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्री गुरु नानक देव के ज्योति जोत दिवस के उपलक्ष्य में सजाए गए दीवान

विज्ञापन
सालाना दशमी उत्सव में कीर्तन करते रागी जत्था। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड-9 स्थित गुरुद्वारा शाह साहिब में आयोजित तीन दिवसीय सालाना दशमी पर्व में सोमवार को अंतिम दिन अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके साथ विशाल दीवान सजाया गया। वार्षिक पर्व में सूरत, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जालंधर, लुधियाना, नागपुर, अलवर, करनाल और हरिद्वार सहित देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालुओं आए। उन्होंने माता सतवंत कौर शाह और गुरविंदर शाह सिंह से आशीर्वाद लिया। सूरत से आए विजय नारंग ने बताया कि वे बीते 40 वर्षों से लगातार इस डेरे पर आ रहे हैं और नानक शाह कैलेंडर के अनुसार दो महीने पहले ही आने की तैयारी कर लेते हैं।
विज्ञापन

समारोह में संत नारायण सिंह, प्रकाश सिंह, श्री दरबार साहिब अमृतसर के ग्रंथी ज्ञानी बलजीत सिंह और हजूरी रागी जत्था भाई बलविंदर सिंह लोपोके ने गुरुबाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। गुरविंदर शाह सिंह ने कहा कि परमात्मा का नाम ही सच्चा धन है जो सदा साथ निभाता है। वाहेगुरु अपने भक्तों की रक्षा सदैव करते आए हैं। इस अवसर पर सरदार सतनाम सिंह, सुरेंद्र शाह सिंह, आनंद शाह सिंह, देवेंद्र, हरीश, हिम्मत, विजय चौधरी, मनोहर लाल रेवड़ी, अशोक व सोमनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें