फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराना साहिब आ रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पानीपत गोहाना स्टेट हाइवे पर इसराना में हाईवे पार करता व्यक्ति तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

40 वर्षीय गुरविंद्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी भदोली, जिला मुजफ्फरनगर सोमवार को अपनी मां गुरमीत कौर के साथ इसराना गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए आ रहा था। गुरविंद्र सिंह जब हाईवे पर बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था तभी रोहतक से पंचकूला जा रही तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो की बस की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल गुरविंद्र सिंह को राहगीरों ने इसराना के पास एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया व शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा कर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह किसान था और अपनी मां गुरमीत कौर को साथ लेकर इसराना गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें