फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नोमान से संबंध होने के शक में कैराना का पड़ोसी युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही से संपर्क होने के शक में कैराना के एक और युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। संदिग्ध युवक नोमान इलाही का पड़ोसी बताया जा रहा है। वह जनवरी में अपनी बहन और बुआ से मिलने के लिए पाकिस्तान के सियालकोट गया था। उधर, नोमान की रिमांड पूरी होने पर उसे अदालत में पेश कर फिर से चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।

नोमान से चल रही पूछताछ में कुछ संदिग्ध युवकों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें से कुछ कैराना के रहने वाले भी हैं। इसमें कैराना के बेगमपुर का युवक कामरान भी है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे सीआईए-1 टीम ने कैराना में दबिश देकर उसे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम उसके अपने साथ लेकर पानीपत पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि अभी तक पुलिस ने नोमान के साथ लिंक होने की स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन




कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पानीपत सीआईए-1 की टीम ने कैराना के बेगमपुर में दबिश दी थी। टीम यहां से कामरान को यहां से अपने साथ ले गई है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही आगे स्थिति स्पष्ट होगी।

-

नोमान को फिर चार दिन के रिमांड पर लिया



सीआईए-1 की टीम ने 13 मई को नोमान इलाही को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ में नोमान से एक डायरी का पता चला था। वह डायरी अभी तक पुलिस को नहीं मिली है। इसके साथ ही पुलिस ने नोमान के मोबाइल से डिलीट हुए मैसेज और डाटा भी रिकवर कर लिया है। मंगलवार को रिमांड के सात दिन पूरे हो गए थे। ऐसे में पुलिस ने उसे सिविल जज सीनियर डिविजन एवं एसीजेएम की अदालत में पेश किया। पुलिस ने चार दिन के अतिरिक्त रिमांड की मांग की। अदालत ने चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर लिया।
विज्ञापन






वर्जन

जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही को सात दिन रिमांड पर लिया गया था। मंगलवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश कर चार दिन के लिए फिर से रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ के की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।



-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें