फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नोमान से मोबाइल फोन के डाटा से खुलेंगे कई राज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही से सात दिन से लगातार पूछताछ चल रही है। पुलिस ने नोमान के कब्जे मोबाइल फोन बरामद किया था। इसमें से डिलीट किया डाटा भी पुलिस रिकवर करा लिया है। अब साइबर विशेषज्ञों की टीम डाटा का विश्लेषण करने में जुटी है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि मोबाइल डाटा में कुछ अहम तथ्य हाथ लगे हैं। जांच के बाद जासूसी प्रकरण में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


13 मई को पानीपत पुलिस ने नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। उस पर ऑपरेशन सिंदूर के समय कुछ सैन्य जानकारी पाकिस्तानी एजेंट इकबाल काना और दिलशाद को भेजी थी। जिसमें कुछ वीडियो और फोटो भी थे। प्राथमिकी के मुताबिक, पठानकोट और गुरदासपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों की लोकेशन और सैन्य गतिविधियों की डिटेल नोमान ने पाकिस्तान भेजी थी। वहीं, कुछ मैसेज भी पाकिस्तान से उसके मोबाइल फोन में आए थे। फोन से ज्यादातर डाटा समाप्त कर दिया गया था।



पुलिस ने नोमान के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर डाटा रिकवर करने के लिए पंचकूला लैब में भेजा था। सोमवार रात को पुलिस को नोमान के मोबाइल डाटा की रिपोर्ट मिल गई। इसके बाद पानीपत पुलिस ने उसके डाटा का विश्लेषण शुरू कर दिया है। इसके लिए साइबर थाने की टीम को लगाया गया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि फोन से काफी डाटा रिकवर हो गया है। जिसमें पैसेज, वीडियो और ऑडियो संदेश के अलावा नोमान की व्हाट्सएप चैट भी शामिल है। डाटा से पता चलेगा की नोमान किन-किन लोगों से क्या बात करता था। जिसके बाद जासूसी प्रकरण में नए खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


-

पासपोर्ट बनाने का काम करता था जासूसी का आराेपी



नोमान इलाही से चल रही पूछताछ में पता चला था कि उसका अलग-अलग लोगों से संपर्क है। जिसमें दिल्ली, देहरादून, सहारनपुर मुजफ्फरनगर के भी कुछ युवक शामिल हैं। वहीं नोमान पासपोर्ट बनवाने का काम करता था। उसके घर से आठ पासपोर्ट भी मिले थे। पुलिस ने नोमान के संपर्क में आए करीब 60-70 लोगों की सूची तैयार की थी। उन सभी से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। कुछ लोगों को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है। कुछ खातों से नोमान को पैसे भेजे गए थे। इन सभी से भी पूछताछ होनी है। इसके लिए टीम लगातार काम कर रही है।

वर्जन

नोमान के मोबाइल फोन का डाटा रिकवर कराया गया है। जांच रिपोर्ट का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके बाद इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें