फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक परेशानी के चलते 55 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
समधान कॉलोनी में 55 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदा लगाकर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अभी तक फंदा लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी परमिंदर सिंह ने बताया कि राजकुमार (55) पुत्र नेहरू निवासी समधान कॉलोनी गांव शिमला मौलाना का रहने वाला था। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है और मूल रूप से गोपालगंज बिहार का रहने वाला था। इसका पूरा परिवार गांव में रहता था, जबकि वह पिछले कई साल से पानीपत में किराए पर रहता था। वह एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शुक्रवार देर रात राजकुमार ने फंदा लगाया था। सुबह मकान मालिक अमरनाथ ने दरवाजे खुलवाने के लिए आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद खिड़की से देखने पर राजकुमार फंदे पर लटका दिखाई दिया। अमरनाथ ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें