फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के पिता और भाई के आने पर प्रेमी ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, कूल्हा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में प्रेमिका से मिलने पर पहुंचे प्रेमी ने पिता और भाई के आने पर पकड़े जाने के डर से पहली मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसका कूल्हा टूट गया। इस मामले युवती ने अपने पिता पर ही प्रेमी को धक्का देने का आरोप लगाया है। घायल प्रेमी को पहले सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले में युवती ने पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दे दी है। पुलिस प्रेमी और प्रेमिका के बयान दर्ज करने के लिए खानपुर गई थी, लेकिन वीरवार को बयान दर्ज नहीं हो सके। अब पुलिस शुक्रवार को फिर से खानपुर जाएगी।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी में बुधवार को जब घर पर कोई नहीं था तो युवती से मिलने उसका प्रेमी उसके घर पहुंचा। दोपहर करीब एक बजे युवती का बड़ा भाई और उसका पिता अचानक घर आ गए। इतने में घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक घर की छत पर पहुंच गया। युवती का पिता भी छत पर पहुंच गया। पकड़े जाने के डर से प्रेमी ने छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसकी कूल्हे की हड्डी टूट गई। उसके चीखते ही प्रेमिका भी नीचे पहुंच गई और उसे सामान्य अस्पताल लेकर गई। जहां से उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। दोनों खानपुर अस्पताल में ही हैं।
युवती का आरोप : परिवार वाले हैं रिश्ते के खिलाफ, पिता ने दिया है धक्का
युवती ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि युवक के साथ रिश्ते पर परिवार वाले खिलाफ हैं। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन दोनों के ही परिवार वाले ऐसा होने नहीं दे रहे हैं। युवती ने आरोप लगाया कि पिता ने प्रेमी मारने की धमकी देते हुए धक्का दिया, जिसमें वह घायल हो गया। युवक के घायल होने की सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे और युवती को धमकाया और दूर रहने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की तरफ से उन्हें सूचना मिली थी, वह खानपुर गए थे, लेकिन वहां पर बयान नहीं हो पाए। वह कल दोबारा जाएंगे और बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
- राजपाल, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें